तीन महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता, जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा डंगा, तीन महीने से विभाग ने नहीं ली सुध

--Advertisement--

तीन महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता, जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा डंगा, तीन महीने से विभाग ने नहीं ली सुध

चम्बा – भूषण गुरुंग

सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है । इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की नहर है। नहर के रिसाव से कुड्डी मोड़ पर डंगा धंस गया था। जिस वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है परंतु इस रास्ते के बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतू स्थानीय लोग कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।

चम्बा सदर विधायक नीरज नैय्यर के सराहन पंचायत के दौरे के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष भी इस मांग को रखा था परंतु तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसका हल नहीं हुआ ।

जिला परिषद मनोज कुमार के बोल 

जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि लोगों ने इस समस्या बारे हमें अवगत करवाया था। हमने अधिशाषी अभियंता से मुलाकात कर इस समस्या बारे अवगत करवाया था। हमें जल्द इस समस्या के समाधान बारे आश्वस्त किया था परंतु अभी तक हल नहीं हुआ है। अगर जल्द इस समस्या का हल नहीं हुआ तो इस बारे जिला परिषद सदन में आवाज उठाऊंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...