फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, बेटी घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंसर रोग से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चला रही उसकी बेटी घायल हो गई। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है।

झंडूता थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार की डिवाइडर से टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया।

एम्स में महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान किरण बाला (52) निवासी बारल गांव हमीरपुर के रूप में हुई है। घायल तरूणा राणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनकी माता किरण बाला ब्लड कैंसर से पीड़ित थी। उनका पीजीआई से कीमोथेरेपी  करवाकर वापस अपने घर हमीरपुर आ रही थी। इस बीच हादसा हो गया। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...