लंज स्कूल के विद्यार्थियों ने सेल्यूट कर किया शहीद रोहित कुमार को नमन

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज के 24 वर्षीय सैनिक ने शहादत पाई है। शाहिद रोहित कुमार की पार्थिव देह गुरुवार सुबह पैतृक गांव लंज पहुंची।

लंज/शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज के 24 वर्षीय सैनिक ने शहादत पाई है। शाहिद रोहित कुमार की पार्थिव देह गुरुवार सुबह पैतृक गांव लंज पहुंची। इस दौरान लंज स्कूल के विद्यार्थियों ने सेल्यूट कर शहीद रोहित को नमन किया।

शहीद की प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल से हुई थी।  रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार को ग्लेशियर पर पैर फिसलने से रोहित कुमार गहरी खाई में गिर गए। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाहर उन्हें खाई से बाहर निकाला गया।

उन्हें सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौजवान की शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रोहित अभी अविवाहित था। वह अपने पीछे मां और बहन को छोड़ गए। वहीं, रोहित की शहादत पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...

रैत स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न, स्वयंसेवकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय राष्ट्रीय...