हिमाचल के उभरते कलाकार अंकू सुकेतिया का नया गाना ‘पीपल बड़ोतेया’ रिलीज

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल के उभरते कलाकार अंकू सुकेतिया का नया गाना ‘पीपल बड़ोतेया’ सुकेतिया म्यूजिक प्रोडक्शन यूटयूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गाने का म्यूजिक कुल्लू के म्यूजिक डायरेक्टर योगी चौहान ने दिया है।

गाने का फिल्मांकन मनु जमवाल ने किया है। निशा कटोच और राकेश शर्मा कालिया ने मुख्य रूप से अपने अभिनय का बखूबी प्रदर्शन किया है। मन्दाकिनी शर्मा डांस ग्रुप ने इस गाने में सहायक अदाकार के रूप में भूमिका निभाई है।

इस गाने की शूटिंग भरमौर के भरमाणी माता और लाहल में की गई है।वीडियो की एडिटिंग और पोस्टर स्टार मेकर प्रोडक्शन के मालिक आरवी ठाकुर ने की है।

अंकू सुकेतिया ने सहयोग के खासकर हिमाचली लोक गायक सुनील राणा हियूंरी, राज जेरी, सुधीर धीरू, कनव सुकेतिया, गगन गगनू, रंजना ठाकुर, अविनाश ठाकुर और सुकेतिया ऑल फैमिली मेंबर्स का धन्यवाद किया है।

लोक गायक अंकू सुकेतिया के सात महीने में 3 गाने आ चुके हैं, जिनको लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। अंकू सुकेतिया का पहला गाना ‘बिंद्राबना री कन्या’, दूसरा ‘शिवा मेरे महादेवा’ और तीसरा ‘धमाका फ्यूजन 2023’ को लोगों ने खूब पसंद किया है।

अंकू सुकेतिया ने बताया कि वे अपने चाहने वालों के बीच में ऐसे ही बढ़िया गाने लाते रहेंगे। अंकू सुकेतिया आशा वक्त की है कि लोग उनके इस गाने को पहले की तरह ढेर सारा प्यार देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...