अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर चालकों से वसूला 1.22 लाख रुपए जुर्माना

--Advertisement--

नरेश कुमार राधे – सिरमौर 

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के गोजर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर 6 ट्रैक्टरों के चालान कर 1 लाख 22 हजार 686 रुपए जुर्माना वसूला है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के गोजर के पास नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियाें को अंजाम दिया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गोजर नदी में दबिश की। इस दौरान नदी में ट्रैक्टर चालक अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे।

वन विभाग की टीम को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम ने 6 ट्रैक्टरों को पकड़ कर चालान कर 122686 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

डीएफओ ऐश्वर्या राज के बोल 

वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टरों के चालान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...