CID की कांगड़ा के मटौर में दबिश, तेंदुए की खाल सहित एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

स्टेट सीआईडी ने जिला कागड़ा में बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सीआईडी ने एक वाहन में सवार व्यक्तियों से तेंदुए की खाल बरामद की है।

इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और वन्य जीवन संरक्षण के तहत सीआईडी के शिमला पुलिस स्टेशन भराड़ी में केस दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार सीआईडी ने गुप्त सूचना मिलने पर एसएचओ भराड़ी स्टाफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो के इंस्पैक्टर अर्नव वासु के साथ जिला कांगड़ा के मटौर क्षेत्र में दबिश दी।

इस दौरान उन्हें एक मारुति 800 कार (एचपी 37ए-8371) (सिल्वर कलर) खड़ी मिली। कार में 2 लोग सवार थे। कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के पास जब पुलिस पार्टी की टीम पहुंची तो कार का मालिक जंगल की ओर भाग गया।

दूसरे व्यक्ति विकास उर्फ लक्की को पुलिस ने पकड़ लिया। मारुति कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर तेंदुए की खाल बरामद हुई।

मामले में आरोपी विकास उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया है।

जांच के दौरान आरोपी विकास ने खुलासा किया कि वह धर्मशाला की न्यायिक हवालात में बंद था और हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 17 मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। जांच के दौरान कार मालिक बलबीर सिंह निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा के घर की भी तलाशी ली गई।

इस दौरान घर के अंदर से 0859 ग्राम पेंगुलिन की स्कैलिस और 03 लैग होल्ड ट्रिप बरामद हुई। फरार आरोपी बलबीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास जारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...