प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मोहल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की रखी मांग, बोले-बिजली कमर्चारियों को भी शीघ्र मिले पुरानी पेंशन का लाभ, प्रदेश सरकार ने जहां बाक़ी विभागों में पुरानी पेंशन लागू की वहां विद्युत विभाग के कमर्चारियों को रखा पुरानी पेंशन से वंचित, बोले – खाली पड़े पदों को भी शीघ्र भरे सरकार, जहां विभाग में लगातार कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त वहीं नई रिक्रूटमेंट से वंचित है विभाग।
नूरपुर – स्वर्ण राणा
विद्युत विभाग कर्मचारी यूनियन ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अपने नूरपुर दौरे के दौरान आये कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है जिसके लिए वो प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के आभारी है लेकिन वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित रखा गया है इसका सभी कर्मचारियों को मलाल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिक एंड चूज नीति कैसे अपना सकती है जहां एक विभाग को पेंशन से वंचित रखा जाए।उन्होंने इस मांग को शीघ्र पूरा करने की बात कही।
वहीं उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग कमर्चारियों की भारी कमी से लगातार जूझ रहा है जहां विभाग से लगातार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो रही है लेकिन उनकी एवज में नई भर्तियां नहीं हो रही है।
इसे लेकर वो लगातार लम्बे समय से मांग उठाते आ रहे है लेकिन उनकी इस मांग को प्रदेश सरकार द्वारा लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है।
जिसका परिणाम यह है कि कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस बजह से कई कर्मचारी हादसे का भी शिकार हो रहे है।
ज्ञापन में यूनियन ने विभाग में स्थायी एमडी की नियुक्ति की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि एमडी को कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिस बजह से बिजली विभाग लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहा है।

