चम्बा के तेलका मे चार घंटे बाद आई एंबुलेंस, रास्ते में हुआ प्रसव, शिशु की मौत, मां की हालत गंभीर

--Advertisement--

चम्बा के तेलका मे चार घंटे बाद आई एंबुलेंस, रास्ते में हुआ प्रसव, शिशु की मौत, मां की हालत गंभीर।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

डलहौजी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की इस मामले ने फिर पोल खोल दी है। एक दिन पहले ही जिले की भजौत्रा पंचायत में गर्भवती महिला और नवजात की मौत की घटना से लोग अभी उभर नहीं पाए थे कि एक और घटना हो गई।

दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। एक और मामला चंबा के तेलका क्षेत्र में सामने आया है। यहां गर्भवती ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दे दिया।

सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। अधिक रक्त बहने से महिला गंभीर हालत में है और इसे चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

महिला आईसीयू में है। डलहौजी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की इस मामले ने फिर पोल खोल दी है।

एक दिन पहले ही जिले की भजौत्रा पंचायत में गर्भवती महिला और नवजात की मौत की घटना से लोग अभी उभर नहीं पाए थे कि एक और घटना हो गई।

24 वर्षीय जेतुन पत्नी यासीन अपने मायके मौडा गांव में प्रसव के लिए आई थी। दोपहर बाद प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर करीब 2:00 बजे फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। शाम 6:00 बजे एंबुलेंस पहुंची।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस किसी दूसरे मरीज को लेकर गई थी। इस कारण देरी से पहुंची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...