पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय गड्ढे में दवा दी गई पेयजल पाइप

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – व्यूरो रिपोर्ट

हमें किसी का डर नहीं ,हम जैसा भी करेंगे हमें पूछने वाला कोई नहीं। ये हम इसलिए कह रहे है क्यों कि अभी भी कुछ ऐसे काम करवा दिए जाते हैं जिनको लेकर कोई आवाज नहीं उठाता। और अगर उठाता है तो ऐसे लोगों पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं की जाती।

आपको बता दें कि शिक्षा खण्ड नगरोटा सूरियां के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल सेर में शौचालय के खड्डे का निर्माण बनने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। खड्डे का निर्माण पंचायत बासा द्वारा बिना मानदंडों से करवाया जा रहा है और वहीं पेयजल की मुख्य पाइप लाइन को भी खड्डे के बीच ही दवा दिया गया था।

इसकी भनक मीडिया को लगते ही पेयजल विभाग हरकत में आया और निर्माण कार्य रुकवा कर पाइप को बाहर निकाला गया। अगर यह पेयजल पाइप गड्ढे में ही रह जाती तो इससे शौच युक्त पेयजल आपूर्ति की संभावना बढ़ जाती और इससे महामारी भी फैल सकती थी क्योंकि पेयजल की आपूर्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी आपूर्ति होती है।

मीडिया की शिकायत के बाद जलशक्ति विभाग व खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय हरकत में आए और पेयजल पाइपलाइन को खड्डे से बाहर किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...