कुल्लू मर्डर मामला सुलझा, गांव के ही निकले 4 हत्यारे; रात भर पुलिस पूछताछ के बाद सुबह जुर्म किया कबूल

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू में बुधवार को गड़सा घाटी के शौड़ाधार में हुई युवक के हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद चारों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपितों की पहचान राकेश कुमार निवासी मरोट, चेत राम निवासी मरोट, हीरा लाल निवासी दियारधारा तथा चेत राम निवासी हवाई शियाह जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

31 अक्टूबर की रात को नौ बजे हवाई शियाह निवासी हरीश चंद शौड़ाधार के पास रक्त से लथपथ हालत में मिला था। इससे पूर्व वह कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से वापिस घर की ओर जा रहा था। रास्ते में चार दोस्तों के साथ अंतिम बार देखा गया था। हरिशचंद के पिता केहर सिंह ने पुलिस को बयान दिए हैं कि भुंतर से शौड़ाधार बस छह बजे पहुंची जहां पर अंतिम बार चारों को बेटे के साथ देखा है। इन चारों ने ही मेरे बेटे की हत्या की है।

इसी आधार पर पुलिस ने हत का मामला दर्ज कर चारों को पूछताछ के लिए थाना तलब किया। जहां पर चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें रिमांड पर भेजा जाएगा। इस दौरान चारों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। हत्या के पीछे क्या कारण रहा इसमें किस बात को लेकर कहासुनी हुई सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

साक्षी वर्मा पुलिस अधीक्षक कुल्लू के बोल

कुल्लू के हवाई शियाह नामक जगह पर युवक की हत्या मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...