भरमाड़ के सुदरां से दो सगी बहनें गायब, शिकायत दर्ज

--Advertisement--

भरमाड़ के सुदरां से दो सगी बहनें गायब, शिकायत दर्ज।

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत भरमाड़ से दो सगी बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत भरमाड़ के अधीन सुदरां से दो सगी बहने (19 साल व 17 साल) 20 अक्तूबर को शाम के समय बिना बताए कहीं चली गईं जिनको हर जगह तलाश किया गया लेकिन कोई पता नहीं चला।

रिश्तेदारों को भी फोन करके पूछा गया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार गुम हुई लड़कियों की बड़ी बहन ने थाना में आकर अपनी बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उसने बताया कि वह चार बहनें हैं तथा हमारे पिता दिहाड़ी-मजदूरी लगाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी बहनों की अतिशीघ्र तलाश किया जाए।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा समस्त थानों में दोनों बहनों के फोटो भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...