गाड़ी से पीछा करके महिला पंचायत सचिव से की अश्लील हरकतें, लोगों ने की पकड़ने की कोशिश; हुआ फरार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हरोली थाना क्षेत्र के तहत ईसपुर गांव के मुख्य चौराहे के पास एक गाड़ी चालक ने महिला पंचायत सचिव की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर अश्लील हरकतें की। आरोपित ने महिला के नाबालिग बेटे की पिटाई भी मारपीट की। वहां पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपित के चंगुल से महिला व उसके बच्चे को छुड़वाया।

इतने में कार चालक मौके से भाग गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। महिला ने इसकी शिकायत पंडोगा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने राज कुमार निवासी दियाड़ा (अंब) के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरोली थाने के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बेटे के साथ कार में ननद के घर से अपने गांव आ रही थी तो रास्ते में मेरे पीछे एक कार एचपी19एफ-4491 में सवार दो युवक पीछा करने लगे।

जैसे ही वह ईसपुर गांव के मोड़ के पास पहुंची तो पीछा कर रही कार के चालक ने उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इतने में कार से एक युवक उतरा और मेरी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद युवक मेरी कार का दरवाजा खोलकर मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा और नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की।

महिला ने बताया कि उसे आरोपित से जान का खतरा है। इससे मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए, क्योंकि उक्त युवक पहले भी उस पर बुरी नजर रखता है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह गांव दिलवां में बतौर सचिव कार्यरत थी, उस दौरान भी आरोपित उस पर गंदी नजर रखता था।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के बोल

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपित को थाना हरोली में बुलाया गया है। ईसपुर मोड़ की फुटेज को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...