मामूली कहासुनी पर 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

जिला कुल्लू के पतलीकूहल में टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पतलीकूहल थाना में सूचना मिली कि पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड के पास किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की तो पता चला कि यह शव अनूप (23) पुत्र अमरचंद निवासी बशकोला का है।

PunjabKesari

जब पुलिस ने पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पाया गया कि युवक की हत्या की गई है। वारदात वाले स्थान की छानबीन करने के लिए मंडी से पुलिस की फौरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा कि रात के समय टैक्सी स्टैंड में झगड़ा हुआ था और इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को पतलीकूहल पुलिस थाना से करीब 900 मीटर की दूरी पर बीच चौक पर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने टैक्सी स्टैंड और अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर 2 युवकों को हिरासत में लिया है।

PunjabKesari

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा मामले के गंभीरता को देखते हुए पतलीकूहल थाने पहुंचीं और घटनास्थल का दौरा कर पुलिस की जांच पर संतोष प्रकट किया।  उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों सहित सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...