चम्बा – भूषण गुरुंग
आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला ककीरा मे प्रधानाचार्य मीनू चोपड़ा के अगुवाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज इस कार्यक्रम के उपलक्ष में क्षेत्र के समस्त सेवानिवृत्त अध्यापकों व शिक्षा विभाग सेअन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों कोआमंत्रित किया गया।
“शिक्षक दिवस2023” जगदीश चंद शर्मा, सेवानिवृत्त शास्त्री मुख्याअतिथि के रूप में शिरकत किया। औऱ सभी स्कूल के स्टाफ औऱ बच्चों के द्वारा उनको पुष्प वर्षा कर स्मानित किया। उसके बाद मुख्या अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती के फोटो के आगे दीप प्रोजोलित कर के कार्यक्रम का शुभआरंभ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मीनू चोपड़ा के द्वारा सभी सेवानिवृत अध्यापको औऱअन्य कर्मचारियों को पुष्प गुच्छा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर में विद्यालय के छात्र और छात्राओ के द्वारा स्वागत गान के साथ साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “शिक्षक दिवस” में बच्चों को मेमोरीयल व वजीफे आवंटित किये गए।
भोपाल थापा मेमोरियल छात्रवृत्ति – स्वर्गीय भोपाल की पत्नी मति रतना थापा के द्वारा आठवी, दसवी व जमा दो की छात्रोंओ को मेडल व नगद पुरस्कार से स्मानित किया गया। उसके अलावा सातवी, नोवी और कक्षा ग्यारवी मे प्रथम आने वाले छात्राओ को भी नगद पुरुस्कार दिये गये।
इसके अलावा उन्होंने कन्या पाठशाला के 6th से 8th तक प्रथम आने वाले छात्रोंओ औऱ जो गरीब परिबार से सम्बंध रखने वाले छात्रोंओ को भी उनकी बेटी” स्वर्गीय गरिमा थापा मेमोरियल छात्रवृत्ति” से नगद पुरुस्कार से स्मानित किया।
वही संचिता महाजन “मेमोरियल छात्रवृत्ति के रूप मे उनके पिता रवि महाजन के द्वारा स्थानीय कन्या माध्यमिक पाठशाला के छटी क्लास के प्रथमआने वाली छात्रा को नकद राशी देकर स्मानित किया गया।
स्वर्गीय रजनीश शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति के रूप मे उनके पति तिलक राज शर्मा सेवानिवृत्त भाषा अध्यापक के द्वारा दसवी औऱ प्लस टू के हिंदी मे प्रथम आने वालों छात्रों को नगद राशि देकर स्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित
आज के इस अवसर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओ पी चोपड़ा, ललित मोहन, शशि घले, पम्मी विष्ट, मनप्रीत कोर के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

