5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 5 सितंबर को भटियात क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे ।

वह इस दौरान तुनुहट्टी में गौ सदन तथा मरेडी पीडव्लूएमयु का निरीक्षण भी करेंगे ।
दोपहर बाद ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे । शाम को ग्रामीण विकास मंत्री होली को रवाना होंगे । उनका रात्रि ठहराव होली रहेगा।

6 सितंबर को होली में जन समस्याओं को सुनेंगे और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने के पश्चात वे तीसा रवाना होंगे।

7 सितंबर को तीसा क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ सत्यास में मुख्यमंत्री लोक भवन का भी निरीक्षण करेंगे । उसके उपरांत शाम को किलाड़ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ (पांगी) में ही रहेगा ।

8 सितंबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जनजातीय उपमंडल पांगी के मिन्धल और सुगलवास गाँव का दौरा कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे । वे दोपहर बाद में जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर को रवाना होंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...