द हंस फाउंडेशन ने “खून की कमी” और क्षय रोग पर किया जागरूक

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के बरोट और डुक गांव में 46 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया गया।

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुमेधा व अंकुश, चिकित्सक प्रविन्दर , फार्मासिस्ट अंकिता व अमोल , लैब टेकनीशियन सुमन, मीनाक्षी व अश्वनी और पायलट चमन, तिलक व धार्मिन्दर मौजूद रहे।

चिकित्सक प्रविन्दर ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है इसके बारे में बताया।

वहीं दूसरी तरफ “द हंस फाउंडेशन” की MMU 4 टीम भवारना द्वारा गांव झुंगा देवी ही-1मैं लोगो को Tuberculosis (क्षय रोग) से होने वाले लक्षण, बचाव और उपचार के बारे मैं जानकारी मुहिया करवाई गई।

जिसमे MO डॉ उदय शंकर SPO दीक्षा कुमारी फार्मासिस्ट आशीष LT नीरज और पायलट संजीव पाटयाल उपस्थित रहें।अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...