पुलिस तलाशी के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

--Advertisement--

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बल्ह क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत का रहने वाला यह युवक नशे के कारोबार में संलिप्त रहा था। उस पर पुलिस में कुछ मामले भी चले। यह युवक ड्रग पेडलर भी रहा है।

आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं नशे की ओवरडोज ने युवक की जान ले ली। हालांकि, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

बताया जा रहा है कि सुंदरनगर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर सोमवार शाम पुंघ से लेकर जड़ोल तक नाका लगा रखा। इसी दौरान एक गाड़ी इस तरफ से गुजरी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

सूत्रों के अनुसार गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जबकि तीसरे सवार की पुलिस ने तलाशी ली तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे तत्काल सुंदरनगर के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी दिनेश कुमार के बोल

डीएसपी दिनेश कुमार ने नाकाबंदी के दौरान रोके जाने पर युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने और बाद में अस्पताल ले जाने पर मृत्यु हो जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल

हिमख़बर डेस्क पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल सदर में...

उपायुक्त कांगड़ा ने मानसून के दौरान नदियों, खड्डों व जलाशयों के समीप जाने पर लगाई रोक

हिमख़बर डेस्क  मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...