कुनाल पत्थरी मंदिर में चांदी के छत्र चोरी

--Advertisement--

ग्रिल तोडक़र मंदिर के अंदर घुसा चोर नकदी संग सामान पर किया हाथ साफ

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सराह स्थित कुनाल पत्थरी मंदिर में रविवार-सोमवार की रात को सेंधमारी की वारदात हुई है, जिसमें शातिर ने मंदिर से चांदी के छत्र, नकदी सहित अन्य सामान की चोरी की।

मंदिर में चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को कुनाल पत्थरी मंदिर में ग्रिल तोड़ कर अंदर घुसा था। आरोपी ने ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक शूज पहने थे तथा एक नीले रंग का बैग लिया हुआ था।

आरोपी ने मंदिर से चांदी के छत्र के अलावा अन्य सामान पर हाथ साफ किया। मंदिर से करीब 90 हजार रुपए के आभूषण व अन्य सामान की चोरी हुई है।

वहीं, कुनाल पत्थरी मंदिर के समीपवर्ती सराह में भी कुछ मंदिरों के ताले टूटे हुए पाए गए। इन मंदिरों से कुछ भी चोरी नहीं किया गया। साथ ही सराह स्थित स्कूल का भी ताला तोड़ा गया। स्कूल से आरोपी खाने के सामान पर हाथ साफ कर गए।

इस वारदात की जानकारी सोमवार सुबह लोगों को लगी, जब मंदिर में माथा टेकने गए थे, जिसके बाद कुनाल पत्थरी मंदिर प्रशासन और सराह के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर के बोल

पुलिस विभाग कांगड़ा के एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि कुनाल पत्थरी मंदिर और सराह में मंदिरों व स्कूल में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में जांच आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...