श्रावण अष्टमी पंचमी को बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री ने ज्वाला मन्दिर में नवाया शीश

--Advertisement--

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

बीजेपी के हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने आज श्रावण नवरात्र की पंचमी पर मां ज्वाला की विधिवत पूजा अर्चना की और मां का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर उनके साथ बीजेपी पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि, महामंत्री अभिषेक पाधा, रामस्वरूप शास्त्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन मंत्री सिद्धार्थन को पूर्व न्यास सदस्य व पुजारी सौरभ शर्मा ने विधावित पूजा अर्चना करवाई। संगठन मंत्री ने नवरात्रों के उपलक्ष्य पर यज्ञशाला में आहुतियां भी डाली।

संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बताया कि माता का बुलाबा आया था इसलिए माता ज्वाला के दर्शन किये और मन आनंदित हुआ। बरसात में

प्रदेश में जो आपदा आई है, माता ज्वाला उसको शांत करे और हर जगह फिर से सुख शांति व समृद्धि बनी रहे ऐसी कामना माता ज्वाला से की है।

मन्दिर अधिकारी अनिल सोंधी ने संगठन मंत्री को माता का सिरोपा व माता ज्वाला की तस्वीर भेंट की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...