शिमला शहर में बनेगा शहीद पार्क, शहीदों के बलिदान की गाथाएं की जाएगी अंकित

--Advertisement--

शिमला में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

शिमला, 21 अगस्त – नितिश पठानियां

राजधानी के रिज पर दौलत सिंह पार्क के नीचे के पार्क को नगर निगम शहीदी पार्क बनाने जा रहा है। इस पार्क में शहीदों के चित्र के साथ उनकी बलिदान की गाथाओं को अंकित किया जाएगा। यह बात नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को दौलत सिंह पार्क में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कही।

पार्क में नवनिर्मित सिलाफलकम का अनावरण किया गया, जिसमें शहीदों के नाम अंकित किए गए है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

महापौर ने उपस्थित सभी लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई तथा वसुधा वंदन के अंतर्गत सभी लोगों ने पार्क में पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में वीरों का वंदन के अंतर्गत महापौर ने शहिद ग्रेनेडियर शांति प्रकाश की बहन को सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उप महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, आरट्रैक शिमला सुरक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सतिंदर किन्हा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ भुवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...