Breaking News : लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा; 9 जवान शहीद, कई घायल

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए हैं। उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं।

सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में एक जेसीओ (जून‍ियर कमीशंड ऑफ‍िसर) और बाकी 8 जवान हैं।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक ALS वाहन काफिले में लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्‍यारी से 7 किलोमीटर पहले यह खाई में फिसल गया। वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। इनमें से नौ की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...