हिमाचल श्रम विभाग: रोजगार मेलों में अब ऑनलाइन भी होंगे साक्षात्कार, अभ्यर्थी ऐसे करवा सकेंगे पंजीकरण

--Advertisement--

साक्षात्कार के लिए कंपनियां भी ऑनलाइन जुड़ेंगी। कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित रोजगार मेले में श्रम विभाग ने पहली बार ट्रायल के तौर पर यह प्रयोग किया है जो कामयाब रहा है। 

कांगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट

श्रम विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों में अब साक्षात्कार ऑनलाइन माध्यम से भी होंगे। इतना ही नहीं अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फार्म भर कर पंजीकरण करवा सकेंगे। साक्षात्कार के लिए कंपनियां भी ऑनलाइन जुड़ेंगी।

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित रोजगार मेले में श्रम विभाग ने पहली बार ट्रायल के तौर पर यह प्रयोग किया है जो कामयाब रहा है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद सड़कें खराब होने के चलते मेले में 3 कंपनियां ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

कंपनियों ने विभाग के ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। रोजगार मेलों में श्रम विभाग अब तकनीकी का और अधिक इस्तेमाल करेगा। युवा अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फार्म भर कर पंजीकरण करवा सकेंगे।

इससे जहां समय की बचत होगी वहीं रोजगार मेले के आयोजन में अधिक कर्मचारियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं पंजीकरण का डाटा भी सुरक्षित तरीके से विभाग के पास दर्ज रहेगा। हालांकि, ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखी जाएगी ताकि ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण न कर पाने वाले युवाओं को असुविधा न हो।

ट्रायल कामयाब, अधिक सुविधाजनक बनाएंगे : मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक श्रम विभाग

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नगरोटा बगवां में आयोजित रोजगार मेले में क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फार्म के जरिये पंजीकरण और ऑनलाइन साक्षात्कार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। ट्रायल कामयाब रहा है। भविष्य में इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास होगा। ऑफलाइन पंजीकरण और साक्षात्कार की सुविधा भी जारी रहेगी।-

रोजगार मेले में 1120 को मिला रोजगार

बालमेला समिति के सहयोग से श्रम विभाग द्वारा नगरोटा बगवां में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में 1120 को रोजगार मिला है। मेले में लगभग 4000 युवाओं ने भाग लिया और 394 उम्मीद्वारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

मेले में प्रॉक्टर एंड गैंबल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिप्ला, डॉ. रेड्डी, वर्धमान और हिमाचल हेल्थ केयर फोर्टिस सहित करीब 50 कंपनियों ने भाग लिया।

आयोजन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल एसपी सिंह ने किया दूसरे दिन श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और पद्मश्री ललिता वकील मुख्यअतिथि रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...