बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा शातिर, कांगड़ा के वीरता में ग्रामीणों के प्रयास से मिली सफलता

--Advertisement--

कांगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा के साथ लगते वीरता गांव में शुक्रवार सुबह चार बजे बाइक चोरी करने का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय निवासी लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

उक्त युवक वीरता गांव में स्थित दो पहिया वाहन सर्विस शॉप के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा, तो दुकान के मालिक बब्बल ने उसे देख लिया तथा चोरी करने आए युवक को पकडऩे का प्रयास किया।

तत्पश्चात युवक गांव की ओर भागा, लेकिन गांववासियों के सहयोग से उक्त युवक को मौके पर पकड़ लिया गया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उक्त युवक से मौके पर बाइक को चोरी करने के प्रयास में लाने वाले टूल को भी बरामद किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिस बाइक को चोरी करने के लिए उक्त युवक आया था, वह बाइक पिछले कुछ दिनों से बीरता में दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसको लेकर दुकान मालिक बबल कुमार ने पुलिस को सूचना भी दे रखी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...