जोनल अस्पताल धर्मशाला में नवजात शिशुओं, भर्ती बच्चों को बेबी किट और खिलौने किए वितरित

--Advertisement--

रोटरी क्लब धर्मशाला ने नवजात शिशुओं को बेबी किट और जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती बच्चों को खिलौने वितरित किए।

धर्मशाला – सतीश सूद 

रोटरी क्लब धर्मशाला 20-07-2023 से 27-07-2023 तक मातृ एवं शिशु देखभाल सप्ताह मना रहा है। इस क्रायक्रम के अंतर्गत नवजात शिशुओं को बेबी किट एवं माताओं को एनर्जी पेय पदार्थ और बिस्किट दिये गये।

परियोजना में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरिया और डॉ. भट्ट ने भी भाग लिया। रोटरी की ओर से डॉ. गुलेरिया और डॉ. भट्ट को भी सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने भी इस परियोजना में भाग लिया।

रोटरी क्लब प्रेजिडेंट रोटेरियन इंजीनियर तेज सिंह ने डॉ. गुलेरी, डॉ. भट्ट, इनरव्हील सदस्यों और इस परियोजना में भाग लेने वाले सभी रोटेरियन का धन्यवाद किया । पास्ट प्रेजिडेंट रोटेरियन अजय शर्मा ने बच्चों को वितरित खिलौनों का खर्च वहन किया।

क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन हरी सिंह ने कहा की रोटरी क्लब पिछले कई वर्षो से जोनल अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिल कर समाज सेवा के कार्य कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...