अंबाला में टकराई एचआरटीसी की बसें

--Advertisement--

बलदेव नगर में कुल्लू डिपो की मनाली से हरिद्वार जा रही तेज रफ्तार बस ने दो को मारी जोरदार टक्कर

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर-सोलन व कुल्लू डिपो की दिल्ली व हरिद्वार रूटों पर जा रही तीन बसों की हरियाणा राज्य के अंबाला के समीप बलदेव नगर में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बसों में सवार यात्री सकुशल हैं मगर गाडिय़ों को काफी नुकसान हुआ है।

मंगलवार रात अपने निर्धारित रूट पर सबसे आगे बिलासपुर डिपो की बस सिद्धपुर-दिल्ली थी, जबकि इससे पीछे सोलन डिपो की बस शिमला-दिल्ली और पीछे से कुल्लू डिपो की बस मनाली-हरिद्वार रूट पर जा रही थी।

जैसे ही बिलासपुर डिपो की बस अंबाला के पास बलदेव नगर में पहुंची तो वहां पर सडक़ के बीचोंबीच एक टैम्पो खराब हुआ था। बिलासपुर डिपो के ड्राइवर ने बस रोक दी।

साथ ही पीछे चल रही सोलन डिपो की बस भी रुक गई, लेकिन पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कुल्लू डिपो की बस सोलन डिपो की बस से जा टकराई। टक्कर लगने से सोलन डिपो की बस आगे खड़ी बिलासपुर डिपो की बस से टकरा गई।

बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बस को क्षति हुई है, लेकिन यात्री सकुशल हैं। तकनीकी स्टाफ ने हादसे की जांच कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है।

कुल्लू डिपो के ड्राइवर पर कार्रवाई

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ने बताया कि एचआरटीसी की तीन बसें अंबाला के समीप आपस में टकराई हैं। सूचना मिलते ही तकनीकी स्टाफ ने स्पॉट विजिट कर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें कुल्लू डिपो के चालक की गलती पाई गई है। चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कुल्लू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को अधिकृत किया गया है।

कुल्लू डिपो के ड्राइवर पर कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से तकनीकी स्टाफ को मौके पर भेजा गया। टीम ने हादसे की तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से बसों की जांच की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...