दुखद: आनी के पूर्व विधायक खूब राम आनंद का निधन, रामपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

आनी विधानसभा से पूर्व में तीन बार विधायक रह चुके खूब राम आनंद का बुधबार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रामपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बता दें कि खूब राम आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड क्षेत्र से संबंध रखते थे। खूब राम आनी विधानसभा से 3 बार विधायक रहे। जिसमें 2 बार वे भाजपा की तरफ से और एक बार वर्ष 2012 से 2017 तक कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे।

उन्होंने वर्ष 1982 और 1984 में 2 बार चुनाव जीता। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे विधायक ईश्वर दास को हराकर जीत हासिल की थी।

इसके बाद वर्ष 2012 में खूब राम आनंद ने कांग्रेस पार्टी से भाजपा के विधायक रहे किशोरी लाल सागर को हराकर जीत दर्ज की और वर्ष 2017 तक विधायक रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...