सीएम सुक्खु ने शाहपुर के लिए दी विकास की सौगात – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर, 19 जुलाई – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत में 56.56 करोड़ सीवरेज के लिए स्वीकृत किए गए हैंे।

जबकि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, मॉडर्न पुलिस स्टेशन के भवन, धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय को बजट और स्टाफ की स्वीकृति करने सहित लंज राजकीय महाविद्यालय के भवन में पानी बिजली बहाल करने और, जलशक्ति बिभाग की पानी की करोड़ो रूपये की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करके शाहपुर विस क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार राज्य के बहुमुखी विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा प्रबंधों का स्वयं जायजा तथा निरीक्षण कर प्रभावितों को त्वरित फौरी राहत उपलब्ध करवाई है तथा राहत तथा पुनर्वास के कार्यों को भी गति प्रदान की है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मिलकर भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी भी दी है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली पंचायत का दौरा करके हुए नुकसान का जायजा लिया था।

पठानिया ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट का आग्रह किया है ताकि लोगों की भरपाई भी हो सके तथा उनकी सुविधाएं भी बहाल हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...