चोरी-छिपे श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले 23 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

--Advertisement--

चोरी-छिपे श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले 23 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

घुमारवीं, 04 जुलाई – सुभाष चंदेल 

श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन की बिना अनुमति के निकले 23 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के विपरीत श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला था।

लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुरदास निवासी कोठी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।

एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू होने वाली थी, लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी-छिपे श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकल रहे हैं।

जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु के शव को लाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...