हरिपुर में बारिश होने से चंगर में गुल हो जाती है लाईट

--Advertisement--

हरिपुर में बारिश होने से चंगर में गुल हो जाती है लाईट, रोज की आंख मिचोली से परेशान है चंगर की दर्जनों पंचायतों के लोग

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता 

शाहपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विजली की आंख मिचोली का खेल जैसे हर रोज की आम वात हो गई है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जब से वारिश का मोसम शुरू हुआ है, तब से अगर हरिपुर में वारिश होती है, तो लाईट चंगर क्षेत्र की पंचायतों की गुल हो जाती है।

लोगों ने बतया कि लंज सहित दर्जनों पंचायतों को विजली की सप्लाई देहरा व हरिपुर से आती है। जबकि पहले कांगड़ा के गुरकडी से भी लंज 33 केवी को सप्लाई आती थी।

लेकिन पिछले एक साल से वह भी रखरखाव के आभव के कारण बंद पडी है। जबकि पूर्व सरकार के दौरान करोडों रूपये का टेंडर शाहपुर से 33 केवी लंज को जोडने केे लिए हुआ था।

लेकिन ठेकेदार को काम आवार्ड होने के बाद भी पिछले एक साल से यह काम खटाई में पडा हुआ है। अगर कांगड़ा व शाहपुर से लंज 33 केवी को जोडा जाता है, तो चंगर क्षेत्र के लोगों को विजली के आघोषित कटों व मौसम की बजह से लाईट जाने की समस्या से निजात मिल सकती है।

लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि आए दिन होनी वाली बिजली की समस्या से निजात दिलाई जाए।

लोगों ने साथ ही कहा कि शाहपुर व कांगड़ा से लंज की 33 केवी के लिए विजली की सप्लाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...