पुलिस स्टेशन शाहपुर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था

--Advertisement--

पुलिस स्टेशन शाहपुर का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था।

शाहपुर – कोहली

मॉडर्न पुलिस स्टेशन शाहपुर का शिलान्यास पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने दो मई 2022 में किया था।

कल एक बार फिर पुलिस स्टेशन शाहपुर का शिलान्यास किया जा रहा है। यह बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, शाहपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने आज शाहपुर में कही।

उन्होंने कहा कि इसकी स्वीकृति हिमाचल मंत्री मंडल ने दी थी और जिसमे बजट का भी प्रावधान किया गया था। टेंडर भी हुए, भूमि पुलिस स्टेशन के पास थी।

उन्होंने कहा की अब व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार फिर से शिलान्यास करके नई परंपरा डालते हुए व्यवस्था परिवर्तन का नया उदाहरण पेश कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केबल सिंह पठानियां को इस विषय में मुख्यमंत्री को अवगत करवाना चाहिए था। इस तरह कांग्रेस सरकार शाहपुर की जनता को गुमराह नही कर सकती।

उन्होंने कहा की भाजपा मंडल कांग्रेस सरकार के इस राजनैतिक नाटक का पुरजोर विरोध करता है।

वहीं भाजपा मंडल शाहपुर मुख्यमंत्री से आग्रह करता है की आप शाहपुर आ रहे हैं तो शाहपुर विधानसभा के रद्द किए गए आठ विकास कार्यों का पुना बहाल करे और विकास की राजनीति करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...