शाहपुर में बिजली की आंख मिचौली से पब्लिक बेहाल

--Advertisement--

शाहपुर बिजली बोर्ड की नाकामी से जनता तंग, शाहपुर में कभी बिजली कट, कभी बत्ती गुल, बिजली बोर्ड की नाकामी से जनता तंग, ऐन मौके पर दी जाती है पावर कट की सूचना

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में बार-बार हो रही बिजली की आंख मिचौली, ट्विस्ट तथा अघोषित कट से किसान, व्यापारी वर्ग तथा घरेलू कामकाजी महिलाएं बहुत परेशान हैं।

इनका मानना है कि विद्युत विभाग गाहे-बगाहे घोषित कट की बात करता रहता है, परंतु या तो उसी दिन या दूसरे दिन इन की नाकामी का बोलबाला शुरू हो जाता है। जब या तो उसी दिन या दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित होनी शुरू हो जाती है।

इससे यह समझ में नहीं आता कि लिए गए कट में कितनी सफाई से कार्य हुआ। हालात तो कट के बाद भी वैसे ही हैं, जैसे कट से पहले होते हैं।

लोगों ने कहा कि विद्युत विभाग कट की सूचना भी बिजली के करंट की तरह ही देता है, जिस दिन बिजली बाधित होनी होती है इसका समाचार भी उसी दिन प्रकाशित होता है।

मतलब यह की विद्युत विभाग ने सूचना देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इससे लोगों को लाभ हो या हानि इससे उनका कोई सरोकार नहीं।

शाहपुर भाजपा प्रवक्ता दीपक अवस्थी के बोल

शाहपुर भाजपा प्रवक्ता दीपक अवस्थी ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तबसे बिजली से शाहपुर के लोग बेहाल हो रहे है। क्या यही है व्यवस्था परिवर्तन?

उन्होंने कहा कि लोग भड़कती गर्मी में बेहाल हो रहे है। बिजली की आंखमिचौली से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में भी बिजली का यही हाल है।

चंगर क्षेत्र को देहरा की बजाय काँगड़ा से जोड़ने का काम पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू करवाया गया था लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद वो काम भी रुक गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...