हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत..2 घायल

--Advertisement--

हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत..2 घायल

नाहन, 16 जून – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब उपमंडल में हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर के नजदीक शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हेमकुंड साहिब पर पैदल निकले दो श्रद्धालुओं की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हाईवे के किनारे एक ईंटों से लदा ट्रक (HP17-B1387) अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था। हादसे में दो व्यक्तियों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

पुलिस की शुरुआती जांच में ये पता चला है कि लालढांग के नजदीक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। चालक ने ट्रक की ब्रेक को छोड़कर दिशा पहाड़ की तरफ कर दी।

ऐसा न किए जाने की स्थिति में ट्रक श्रद्धालुओं के जत्थे पर भी गिर सकता था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतकों की शिनाख्त कुलवीर सिंह (49) पुत्र चरण सिंह निवासी तालबंडी बरला, तहसील जीतो सरजा अमृतसर पंजाब बलबीर कौर (55) पत्नी नरिंद्र सिंह, गांव एवं पोस्ट ऑफिस गागर भाना, तहसील बाबा बकाला, पंजाब के तौर पर की गई है।

घायलों की पहचान सौरभ कुमार (26), निवासी बटाना, जिला गुरदासपुर, शमशेर सिंह (19) गांव शिकार जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

डीएसपी मानविंदर ठाकुर के बोल 

पांवटा साहिब के डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...