डल्हौजी: बकरोटा में स्थापित हुई महात्मा बुद्ध की मूर्ति

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

डल्हौजी के बकरोटा में महात्मा बुद्ध जी की मूर्ति स्थापना की गई है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए डलहौजी बुद्धा कमेटी के सदस्य ने कहा है कि तिब्बत धर्म गुरु गंगा रिनपोचे जो के सिद्ध बाड़ी के मठ से आए हुए थे, उन के कर कमलों से पूरी विधि विधान से मूर्ति को स्थापित किया गया।

पहले दिन सिद्ध बाड़ी से आए हुए गुरुजी ने पूजा अर्चना और शुद्धि करके मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करवाई। दूसरे दिन में बुद्धा जी की मूर्ति की भरपाई की गई और तीसरे दिन मैं आयु की पूजा की गई।

इस मौके पर गुरु ने बुद्ध जी के प्रवचनो से लोगों से भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सबकी सुख शांति के लिए भगवान बुद्धा जी से प्रार्थना की।

इस मूर्ति की सिंहासन की चित्रकारी करने के लिए कारीगर नेपाल किन्नौर और मंडी के रिवालसर से बुलाए गए थे। जिन्होंने बहुत ही खूबसूरत चित्रकारी करके महात्मा बुध की मूर्ति के सिंहासन को चार चांद लगा दिए। जिसको देख कर हर किसी का दिल खुश हो जाता है।

इस मूर्ति स्थापना होने से तिब्बती समुदाय ने बहुत ही खुशी जाहिर की है और स्थानीय लोग भी इस मूर्ति स्थापना को डलहौजी के लिए अच्छा मान रहे हैं। लोगों का कहना है इस मूर्ति स्थापना से डलहौजी में आने वाले पर्यटकों को एक और जगह देखने को मिलेगी। जिस से डलहौजी का पर्यटन व्यवसाय भी बढ़ेगा।

इस मौके पर तिब्बती समुदाय की औरतों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आप जब भी डलहौजी आए तो एक बार डलहौजी के बकरोटा में स्थित इस मूर्ति के दर्शन जरूर करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...