पिकअप व कार की टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत, दो घायल

--Advertisement--

पिकअप व कार की टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत, दो घायल 

ऊना, 15 जून – अमित शर्मा

जिला पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पिकअप व कार में टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह व्यक्ति अपनी 80 वर्षीय माता को लेकर ऊना से बंगाणा की ओर जा रहा था। इसी दौरान थानाकलां के समीप गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई। जिसमे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हुए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल व शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी (80) पत्नी तुलसी राम निवासी गुदमी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...