महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे होटल बुला कर किया दुष्कर्म, न्यूड होकर वॉट्सऐप कॉल करने को किया मजबूर

--Advertisement--

महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे होटल बुला कर किया दुष्कर्म, न्यूड होकर वॉट्सऐप कॉल करने को किया मजबूर.

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक महिला को वर्क-फ्रॉम होम का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्क-फ्रॉम होम का झांसा देकर विवेक महाजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व न्यूड होकर वॉट्सऐप कॉल के लिए मजबूर किया।

पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़ित महिला उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। महिला ने वंदना महाजन, विवेक महाजन और जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी है। इन पर भी महिला ने होटल में बहलाकर बुलाने का आरोप लगाया है।

नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि महिला ने यह शिकायत पुलिस को ई-मेल के जरिए दी है।

पुलिस अब इस मामले में महिला के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल करवाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...