राजकीय उच्च पाठशाला जरोट में “विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस” पर शिविर आयोजित

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां के तहत राजकीय उच्च पाठशाला जरोट में “विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस” पर एक शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, उपस्थित हुए और स्कूल के समस्त स्टाफ शिवदेव शर्मा, पंकज बाला, अनुप्रिया, दिनेश कुमार, प्रियंका कुमारी, अंजू बाला, करिश्मा कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे, जागरूकता शिविर में स्कूल के बच्चों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई ।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस हर बर्ष दिवस 31 मई को मनाया जाता है । जिसका मुख्य उद्देश्य तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुकता फैलना है ।

तम्बाकू के दुष्प्रभाव के संबंध में सही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके इसलिए इन शिविरों का आयोजन किया जाता है।

जरोट स्कूल में बच्चों को शपत भी दिलाई गई कि वह ना नशा उत्पादों का सेवन करेंगे और ना ही किसी को करने देंगें। और अपने आस पास के लोगों को भी नशा ना करने के लिये प्रेरित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...