नूरपुर में दबोचा चिट्टे का सप्लायर, पूछताछ में बताए 27 खरीददारों के नाम

--Advertisement--

पंजाब के रहने वाले कुख्यात की लंबे समय से थी तलाश, पूछताछ में 27 खरीददारों के नाम बताए

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर पुलिस ने चिट्टे के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पंजाब के कुख्यात को ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने खबर की पुष्टि की है।

पुलिस जिला नूरपुर बीते 9 मार्च को काथल गांव के रवि व संजय को चिट्टे के साथ पुलिस ने धरा था। पूछताछ में दोनों बताया था कि उन्होंने पंजाब निवासी जितेंद्र से चिट्टा खरीदा था। इस पर पुलिस ने दो बार जितेंद्र के घर रेड की, लेकिन वह न मिला।

पुलिस ने बताया कि पंजाब निवासी जितेंद्र कुख्यात है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को नूरपुर में गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक जब्त कर ली है, साथ ही ड्रग मनी 48 हजार बरामद किया है।

आरोपी ने 27 ऐसे व्यक्तियों के नाम उजागर किए हैं, जो चिट्टे के आदी हैं। पुलिस ने इन व्यक्तियों को नूरपुर थाना बुलाया है, ताकि उन्हें सुधारा जा सके। अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...

धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

हिमखबर डेस्क लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा...