सिमरन आत्महत्या मामले में एसएचओ निर्मल सिंह और आईओ विनोद कुमार पर गिरी गाज, दोनों लाइन हाजिर

--Advertisement--

सिमरन आत्महत्या मामले में एसएचओ निर्मल सिंह और आईओ विनोद कुमार पर गिरी गाज, दोनों लाइन हाजिर.

सुंदरनगर – डॉली चौहान

जिला मंडी के गोहर की नाबालिग युवती आत्महत्या मामले में कोताही बरतने पर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर गई है। नाबालिग युवती आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी गोहर और मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी का तबादला मंडी पुलिस लाइन कर दिया गया है।

शुक्रवार को एसपी मंडी ने दोनों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आत्महत्या मामले की जांच में कोताही बरतने पर दोनों पुलिस अधिकारियों पर यह गाज गिरी है।

एसएचओ निर्मल सिंह की जगह सब इंस्पेक्टर लाल सिंह ने गोहर पुलिस थाना का कार्यभार संभाल लिया है। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने गोहर पहुंचकर वीरवार को घटना की जांच की थी और परिजनों से उसके घर जाकर मुलाकात की थी।

जिसके बाद घटना के सम्बंध में एफआईआर में की गई देरी को लेकर एसपी ने एसएचओ निर्मल सिंह और जांच अधिकारी विनोद कुमार को पद से हटा दिया है।

मृतका के पिता पूर्ण चंद और चाचा परम् देव ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

इनका आरोप था कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज करने में देरी की। जिसको लेकर एसपी ने संज्ञान लेते हुए आत्महत्या मामले में बड़ी कारवाई की है।

एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने एसएचओ गोहर निर्मल सिंह और जांच अधिकारी विनोद कुमार का तबादला होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...