मंगेतर के गम में युवक ने उठाया था आत्महत्या का कदम

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नितिश पठानियां

पालमपुर के सौरभ वन विहार के कंडी रोड के पास शनिवार को पेड़ से फंदा लगाकर जान देने वाले उड़ीसा के युवक का पालमपुर में ही दाह संस्कार किया गया। मृतक युवक का भाई उड़ीसा से पालमपुर पहुंचा था। उसके कहने और उसकी मौजूदगी पर युवक का दाह संस्कार पालमपुर में किया गया।

इस 28 वर्षीय युवक भक्ति प्रसाद का शव पेड़ से लटका मिला था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। अपनी जिंदगी से परेशान चल रहे इस युवक ने यह कदम उठाया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यह युवक अपनी शादी को लेकर परेशान था।

युवक की किसी लड़की के साथ शादी के लिए मंगनी हो गई थी, लेकिन इस युवक को बाद में यह पता चला कि जिस लड़की से उसकी शादी होनी है, उसकी शादी पहले भी हो चुकी है। इसका पता चलते ही वह परेशान रहने लगा था।

लिहाजा, इस गम में युवक घर से लापता हो गया, जिसने पालमपुर के बंदला कंडी रोड पर पेड़ में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। इसका पता युवक की मोबाइल लोकेशन पर उड़ीसा पुलिस को चला था, जिस पर उड़ीसा पुलिस ने पालमपुर पुलिस से संपर्क साधा था।

बताया गया कि युवक के पास एक थैला था, जिसमें एक ओर रस्सी भी थी। इससे पता चलता है कि परेशान युवक ने अपनी जान देने की मन में ठान ली थी। शनिवार सुबह सौरभ वन विहार बंदला के पास एक युवक पेड़ से लटका किसी व्यक्ति ने देखा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था।

पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि मृतक युवक का पालमपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक का भाई उड़ीसा से पालमपुर पहुंचा था। उसने अपने भाई को परेशान बताया था। पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...