हिमाचल में 28 जनवरी से फिर बिगड़ सकता है मौसम, दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों लिए बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट है।

गुरुवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें यातायात प्रभावित हैं। वहीं, प्रदेश में कई बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।

न जिलों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 व 30 जनवरी को चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में निकली तिरंगा रैली

हिमखबर डेस्क गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में 80वां स्वतंत्रता...

बारबेक्यू नेशन में 500 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 19 अगस्त को

चम्बा - भूषण गुरुंगजिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा...

शाहपुर में दौड़ीं 3 नई इलेक्ट्रिक बसें, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन...

कांगड़ा के निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य, जल्द करें आवेदन

हिमखबर डेस्क उप निदेशक उच्च शिक्षा (माध्यमिक), कांगड़ा अजय सिंह...