ज़िला स्तरीय युवा संसद के लिए नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर ने मांगे आवेदन

--Advertisement--

Image

ज़िला स्तरीय युवा संसद के लिए नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। ज़िला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच, 24 जनवरी, 2023 के युवा इसमें भाग ले सकते है। आवदेन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2023 है। 

हमीरपुर – अनिल कपलेश

31 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” के दौरान 18 से 25 वर्ष आयु समूह के युवाओं से अपील की थी कि वह देश के नव निर्माण में सक्रिय प्रतिभागिता करें. हम कैसा भारत चाहते हैं इस संबंध में ना केवल अपने विचारों को व्यक्त करें, अपितु उसके लिए अपना योगदान भी दें.

ज़िला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री के इसी आव्हान के पालन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ” राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव” का आयोजन प्रारंभ किया गया. विगत वर्षों में लाखों युवा इस कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने अपनी बात राष्ट्रीय मंच पर रखी.

गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की थी जिला स्तर पर विजई प्रतिभागी को प्रशसा पत्र प्रदान किए जाएंगे|

प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे वही राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे |

जिसमें से प्रथम आए हुए 29 राज्यों से प्रतिभागी चयनित विषय पर बोलेंगे एवं शेष 58 (दुसरे एवं तीसरे स्थान पर)राष्ट्रीय युवा संवाद में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा|

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 200000 द्वितीय को 150000 एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 100000 का पुरस्कार दिया जाएगा, वही 50 50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...