शिवरात्रि-महोत्सव में आम जनमानस की सहभागिता होगी सुनिश्चित: डीसी

--Advertisement--

Image

महोत्सव के आयोजन के लिए 24 जनवरी को आयोजित होगी आमसभा

मंडी, 21 जनवरी – डॉली चौहान

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष, उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए आम जनमानस के सुझावों के आधार पर प्रारूप तैयार किया जाएगा इस के लिए 24 जनवरी को विपाशा सदन में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देवताओं तथा बजंतरियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी इस के साथ ही देवताओं की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी जिस के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा इस बार हिमाचली कलाकारों विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी इसमें शिवरात्रि मेले के तब और अब के स्वरूप को प्रमुखता से समेटा जाएगा।

उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तत्परता के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।

इससे पहले एसी टू डीसी राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अश्वनी कुमार, एसडीएम रितिका सहित विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...