एक बर्ष बीतने के बाद भी खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकी धार स्कूल के बच्चे

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

बल्ह विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरकी धार के स्कूल के बच्चे सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे पढने को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत सर की धार के उप प्रधान दौलत राम ने बताया कि एक वर्ष पहले स्कूल के पुराने भवन को असुरक्षित घोषित करके गिरा दिया गया था।

जब स्कूल के नए भवन का निर्माण शुरू किया गया तो स्कूल की जमीन वन विभाग के नाम दर्ज होने से स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया ।

अब सर्दियों में बच्चों को सर्द व गर्मी में खुले आसमान के नीचे पढने को मजबूर होना पड रहा है।

उप प्रधान दौलत राम ने जानकारी दी कि स्कूल की जमीन की वन विभाग की अनापति के लिए भेजी गई, फाईल जिलाधीश मंडी के कार्यालय में अटकी हुई है।

स्थानीय लोगों व स्कूल के छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि अगर जल्द ही स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाया गया तो उन्हें सड़क पर उतर कर संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...