103 कैडेट्स ने एनसीसी (ए) प्रमाण पत्र के लिए दी लिखित परीक्षा

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थौना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमणी तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर के कुल 103 कैडेट्स ने यह परीक्षा दी।

इस अवसर पर 2 एच पी, बी एन एन सी सी मंडी के अधिकारी सूबेदार सुरेंद्र पाल सिंह , बीएचएम अशोक कुमार व स्कूलों के ए एन ओ चीफ सुरेश कुमार, तथा सी टी ओ ब्रह्मदास, कमलेश कुमार तथा नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

स्कूल के प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह एनसीसी से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...