कार को रौंदता हुआ स्कूल के गेट से टकराया टैंकर, ब्रेक फैल हादसे की वजह

--Advertisement--

Image

सोलन, 01 नवंबर – रजनीश ठाकुर

शामती बाईपास पर एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब एक डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल हो गई। टैंकर कार को रौंदता हुआ स्कूल के गेट से जा टकराया। घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक डीजल से भरा टैंकर ऊना से रोहडू की तरफ जा रहा था। शामती बाईपास पर टैंकर अनियंत्रित हुआ और कार को बुरी तरह से रौंदते हुए दुर्गा पब्लिक स्कूल के गेट से टकराया इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।गनीमत यह रही कि स्कूल लगने का समय नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

गौरतलब है कि शामती बाईपास पहले दिन से ही विवादों में रहा है। उद्घाटन से पहले एक मोटरसाइकिल चालक की इस सड़क पर मौत हो गई थी। वहीं इसके लेवल व इसकी गुणवत्ता पर भी शुरू से ही प्रश्न चिन्ह लगते हैं। बहरहाल अच्छी खबर यह है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...