मल्याणा में दर्दनाक हादसा, कार ने युवक को मारी टक्कर मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के मल्याणा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार ने दूध की क्रेट ले जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है जब एक युवक दूध की क्रेट दुकान में रखने के लिए जा रहा था, उसी समय भट्टा कुफर की तरफ से शिमला की ओर आ रही चंडीगढ़ नंबर की कार तेज रफ्तार में युवक को टक्कर मारकर भाग गई। घटना की सूचना मिलते ही फरार कार चालक को मैहली के पास स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

इसके बाद कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...