मनकोटिया बोले- कांग्रेस प्रत्याशी जमानत पर, लगे थे टिकट आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

‘चंबा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को अदालत द्वारा सजा दी गई थी। अपील करने के बाद आशा कुमारी जमानत पर हैं। ऐसे में आशा कुमारी से जनता क्या उम्मीद कर सकती है।’ यह बात हाल ही में भाजपा में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने डलहौजी में कही।

डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में मेजर मनकोटिया ने कहा कि आशा कुमारी जब कांग्रेस की पंजाब प्रभारी थीं तब भी उन पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने ही विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। ऐसे में आशा कुमारी ने पंजाब में भी हिमाचल की नाक कटाई है।

कांगड़ा में परिवारवाद हावी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न विचारधारा बची है, न सिद्धांत और न ही नैतिकता। राष्ट्र स्तर से लेकर प्रदेश सत्र तक कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला है। कांग्रेस की सोनिया गांधी व उनके पुत्र राहुल गांधी जमानत पर हैं, जबकि कांग्रेस ने हिमाचल में भी जमानत पर चल रही प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह को पार्टी की कमान सौंप रखी है।

कांग्रेस में परिवारवाद इतना हावी है कि कांगड़ा जिला में कांग्रेस के 11 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके परिवार से कोई न कोई विधायक अथवा मंत्री रहा है।

वीरभद्र सिंह मुझ पर दबाव डालने का करते थे प्रयास

मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व पूरे देश में खत्म हो चुका है और प्रदेश में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जब वह कांग्रेस में थे तब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अकसर उन पर दबाव डालने का प्रयास करते थे, मगर वह (मनकोटिया) कभी भी झुके नहीं और न ही सिद्धांतों से समझौता किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रभावित होकर व भाजपा नेताओं से मिले मान-सम्मान के चलते ही उन्होंने विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल भाजपा का दामन थामा है। मनकोटिया ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 48 विधानसभा सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाएगी। मनकोटिया ने प्रदेश में AAP का कोई भी जनधार होने की बात से भी इनकार किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया सहित भाजपा नेता अमरीक वर्मा, नागेश महाजन व राम सिंह बबलू आधी भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...