स्टैटिक सर्विलांस टीम ने पकड़ी अवैध शराब की 100 पेटियाँ

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल में वर्तमान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, चुनाव आयोग द्वारा गठित स्टैटिक सर्विलांस टीम-3, (दून विधानसभा क्षेत्र) द्वारा अजय कुमार नायर, सहायक राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क अधिकारी बीबीएन को दी गई सूचना के आधार पर कल दिनांक 30-10-2022 को कोटला में गैस प्लांट के नजदीक एक टैम्पो न0 HP-64-5904 से अवैध शराब का भारी भरकम जखीरा पकड़ा गया ।

जिसमें अवैध रूप से अन्य राज्य से अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां ले जाई जा रही थी। टैम्पो चालक मौके से फरार पाया गया, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

जिस पर बद्दी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धारा 39 (1) ए हि0 प्र0 आबकारी अधिनियम के अधीन पुलिस थाना बरोटीवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...