बरिष्ठ काँग्रेस नेता हँस राज, जिलापरिषद सदस्य पंकज कुमार एव कांग्रेस नेता सादिक खान ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह के साथ किया जनसभा को संबोधित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर कांग्रेस को आज एक जबरदस्त सफलता मिली है. जब कांग्रेस की सुधेढ ग्राम पंचायत की बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य हंसराज एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान ने सभा में लोगों को संबोधित किया तथा कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया.

इन नेताओं ने कहा कांग्रेस एकजुट है तथा कोई भी ताकत कांग्रेस को शाहपुर में हरा नही सकती है. अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस की एकजुटता की मिसाल देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी नेता मिल जुलकर शाहपुर को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि एकजुट कांग्रेस को कोई भी हरा नहीं सकता तथा कांग्रेस शाहपुर में उद्योग की स्थापना व शाहपुर ITI को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे। सूधेड़ पंचायत में जिस गंदगी से सूधेड़ की जनता परेशान है, उससे निजात दिलवाई जाएगी।

सूधेड़ की जनता को पानी की समस्या के लिए पीने के पानी की नई योजना बना कर सूधेड़ की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

हसराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बढ़ती हुई महंगाई से लोगों को परेशान किया है तथा लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है.

वर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज ने कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को 1500 ₹ देने का वायदा किया है तथा एक नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए 650 करोड रुपए रखने का नीतिगत फैसला लिया है.

सुढेड़ पंचायत के पूर्व प्रधान अजीत नहरिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया प्रचंड बहुमत से जीतकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...