धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अगले साल लौटेगी बहार, होगा भारत आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अगले वर्ष बहार लौटेगी। बार्डर-गावस्कर ट्राफी के चार टेस्ट मैच मार्च में करवाए जाने प्रस्तावित हैं। मार्च 2023 में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट मैच खलेंगी।

फरवरी-मार्च में आस्ट्रेलिया की टीम चार टेस्ट मैचों व तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी। इसमें महत्वपूर्ण मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, ऐसे में धर्मशाला स्टेडियम में अब दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी मिलना तय हो गया है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आइपीएल समिति के नए अध्यक्ष अरुण धूमल से आइपीएल मेजबानी की सिफारिश भी की गई है। ऐसे कयास है कि इस बार फिर आइपीएल का रोमांच विश्व के सबसे सुंदर स्टेडियम धर्मशाला में देखने को मिलेगा।

यह बोले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि टेस्ट के लिए नई आउटफील्ड सहित एयर फ्रेशर सिस्टम का कार्य अब युद्ध स्तर पर पूा कर लिया जाएगा।

कोरोना महामारी के दौरान यहां बंद रही हैं क्रिकेट स्पर्धाएं

कोरोना महामारी के दौरान धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में स्पर्धाएं आयोजित नहीं हो सकी। जिस कारण लोगों को क्रिकेट का रोमांच नहीं देखने को मिला। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अगले वर्ग मार्च में भारत व आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच प्रस्तावित है।

यहां यह रोमांच क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा। जिससे यहां पर पर्यटन कारोबार को तो पंख लगेंगे ही साथ ही साथ अन्य छोटे मोटे व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...